प्रतियोगिता में दौड लगाते हुए खिलाडी
- फोटो : bureau
सहोदय क्लस्टर खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत बालिकाओं की बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन ब्लू बेल स्कूल में हुआ। आर्मी स्कूल की टीम ने राजपूताना स्कूल को 22-18 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। शनिवार को फतेहगढ़ स्थित ब्लू बेल स्कूल में छात्राओं की बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अध्यक्ष मालविका दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। उद्घाटन मैच राजपूताना स्कूल तथा सेंटर एंथोनी के बीच खेला गया।
इकतरफा हुए मैच में राजपूताना की टीम ने 18-6 से एंथोनी को हरा दिया। दूसरा मैच राजपूताना व आर्मी स्कूल की टीमों के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में आर्मी स्कूल ने राजपूताना को 22-18 से हराकर फाइनल जीता। आर्मी स्कूल की शिवानी राठौर और तमन्ना ने टीम ने महत्वपूर्ण अंक जोड़े। प्रतियोगिता ने निर्णायक की भूमिका अरुण सिंह व साहिल चौधरी ने निभाई।
समापन में प्रधानाचार्य मालविका दुबे ने विजेता व उपविजेता टीमों को पदक व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य आरसी पांडेय, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।