अमृतपुर। एसडीएम व तहसीलदार ने मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें चार कर्मचारी गायब मिले है। दो अस्पताल में ताले लगे थे। सीएचसी प्रसूताओं को ब्रेड की जगह बिस्किट दिए जा रहे हैं।
एसडीएम गजराज सिंह ने सीएचसी राजेपुर, पीएचसी सबलपुर का निरीक्षण किया है। सीएचसी में गंदगी मिले पर सफाई कराने के निर्देश दिए। डॉ. सोनू अनुपस्थित थी। 9.30 बजे के बाद महिला चिकित्सक अस्पताल में पहुंची तो एसडीएम ने नाराजगी जताई। डॉक्टर ने बताया कि कानपुर से आई है इसलिए देर हो गई। लेबर रूम में पूछने पर प्रसूताओं ने बताया कि सुबह को बिस्किट व 125 ग्राम दूध मिला था। जबकि एक प्रसूता को 250 ग्राम दूध व एक पैकट ब्रेड दिया जाना चाहिए। एसडीएम प्रभारी डॉ.आरिफ सिद्दीकी को सुधार करने को कहा।
पीएचसी सबलपुर में फार्मासिस्ट प्रभाकर अग्निहोत्री व एलटी सुनील कुमार अनुपस्थित मिले है। अस्पताल में बड़ी-बड़ी घास खड़ी थी। तहसीलदार कर्मवीर सिंह को निरीक्षण के दौरान पीएचसी जिठौली व आर्युवेदिक अस्पताल सरह में ताले लगे मिले। पीएचसी सरह में फार्मासिस्ट अरविंद कुमार, एलटी अंकित दुबे गायब थे। डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव की तैनाती है, लेकिन वह अस्पताल में नहीं थे। वार्ड ब्वाय वीरपाल तिवारी ने बताया कि डॉक्टर फतेहगढ़ ड्यूटी पर गए हैं। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है।