फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती : भर्ती देखने आए 391 युवाओं में से 239 हुए फेल

Fri, 30 Jun 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 24, 25
विज्ञापन

- स्पोर्ट्स कोटे की भर्ती के लिए हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। सेना की रिलेशनशिप भर्ती के स्पोर्ट्स कोटे की भर्ती हुई। भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने आए 391 युवाओं ने दमखम दिखाया। खेल दक्षता परीक्षा के लिए 84 अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया।
गुरुवार को राजपूत रेजीमेंट सेंटर की रिलेशनशिप भर्ती में स्पोर्ट्स कोटे की भर्ती हुई। देश भर से आए सैन्य कर्मियों के आश्रितों ने भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग किया। भोर होते ही 391 अभ्यर्थी भर्ती स्थल पर पहुंच गए। प्रमाण पत्राें की जांच के बाद अभ्यर्थियों की जांच की गई। लंबाई नापने के बाद फेल हुए 239 प्रतिभागियों को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया गया। शरीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले 84 युवाओं को उनकी खेल दक्षता के लिए फिट घोषित किया गया। ेे
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती अधिकारी ने बताया कि अभी तक शरीरिक दक्षता में उत्तीर्ण रहे युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी शुरू हो गया है। जल्द ही स्वास्थ्य के लिहाज से फिट अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए चयनित किए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। शुक्रवार को स्पोर्ट्स कोटे के लिए चयनित किए गए अभ्यर्थियों की खेल क्षमताओं को परखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें