फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती में 11 फर्जी प्रमाण पत्र पकड़े

Sat, 24 Dec 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सेना भर्ती में शामिल होने आए अभ्यर्थी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सेना भर्ती के अंतिम दिन शनिवार को अभिलेखों की जांच के दौरान 11 युवकों को फर्जी निवास प्रमाण पत्र के साथ पकड़ा गया। बाद में सभी को रैली से बाहर निकाल दिया गया। 2445 युवकों को मैदान में दौड़ाया गया। इसमें से 161 युवक दौड़ की परीक्षा को पास कर सके।
विज्ञापन



सेना भर्ती के अंतिम दिन हरदोई जिले के संडीला और शाहाबाद तहसील के 2950 युवकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें से 2445 के अभिलेखों की जांच कर उनकी लंबाई और सीना की नाप हुई। इसके बाद राजपूत रेजीमेंट के करियप्पा मैदान में भेजा गया।


यहां दो ग्रुप बनाए गए। पहले ग्रुप में 5 मिनट 10 सेकेंड में दौड़ पूरी करने वाले युवकों को रखा गया और इसके बाद दौड़ पूरी करने वाले युवकों को दूसरे ग्रुप में रखा गया। इसके बाद शाम तक युवकों की शारीरिक परीक्षा हुई। इसमें 161 युवक पास हुए।
विज्ञापन



सेना भर्ती रैली में शामिल होने आए युवकों के जब अभिलेखों की जांच हुई तो 11 युवकों के निवास प्रमाण पत्र भर्ती निकले। यह लोग हरदोई तहसील के भर्ती वाले युवकों का बार कोड पेस्ट करा कर भर्ती में शामिल होे गए लेकिन अभिलेखों की जांच में इनको पकड़ लिया गया। भर्ती से निकाले गए युवक सड़क पर एकत्र होने के कारण सुबह के समय जाम की स्थिति बनी रही। इस कारण आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें