फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक स्तरीय खेलकूद में अनिल ने चैंपियनशिप पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। परिषदीय स्कूलों की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। शाम तक प्रतियोगिताओं में अनिल ने दो वर्ग की दौड़ में प्रथम स्थान पर कब्जा किया। बीईओ ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में शनिवार को ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें बढ़पुर और नगर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर पटेल व खंड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाई। बढ़पुर ब्लाक के प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में अरमान अली ने प्रथम, निशांत ने द्वितीय, बालिका वर्ग में नंदिनी ने प्रथम, मोहिनी ने द्वितीय, 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अरमान अली प्रथम, रचित द्वितीय, बालिका वर्ग में वर्तिका ने प्रथम, कामिनी ने द्वितीय, 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अरमान अली ने प्रथम, रोहित ने द्वितीय, बालिका वर्ग में नंदिनी ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सिद्धार्थ ने प्रथम, पंकज ने द्वितीय, नंदिनी ने प्रथम व वर्तिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अनिल ने प्रथम, मानसिंह ने द्वितीय, बालिका वर्ग में शिवा ने प्रथम, रजनी ने द्वितीय, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में हर्ष ने प्रथम, मान सिंह ने द्वितीय, बालिका वर्ग में जैनव ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय, 400 मीटर बालक वर्ग में अनिल ने प्रथम, मानसिंह ने द्वितीय, बालिका वर्ग में जैनव ने प्रथम, संजना ने द्वितीय स्थान पाया है। 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में हर्ष ने प्रथम, सूरज ने द्वितीय, बालिका वर्ग में कोमल ने प्रथम, क्रांति ने द्वितीय स्थान पर कब्जा किया है। लंबी कूद बालक वर्ग में अब्दुल ने प्रथम, अभय ने द्वितीय, बालिका वर्ग में जैनव ने प्रथम और ज्योति ने द्वितीय स्थान पर कब्जा किया है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर खो-खो प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन की टीम विजेता और नरेंद्र सरीन विद्यालय की टीम उपविजेता रही। कबड्डी मे नरेंद्र सरीन विद्यालय की टीम विजेता और पुलिस लाइन की टीम उपविजेता रही। नगर क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चों की हुई प्रतियोगिताओं में प्राथमिक स्तर में 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अर्जुन सिंह ने प्रथम, प्रेम कुमार ने द्वितीय, बालिका वर्म में मोनिका ने प्रथम, काजल ने द्वितीय, 100 मीटर बालक वर्ग में अर्जुन सिंह ने प्रथम, निहाल शर्मा ने द्वितीय, बालिका वर्ग में अंजली ने प्रथम, काजल ने द्वितीय स्थान पर कब्जा किया।
200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में निहाल शर्मा ने प्रथम, प्रेम कुमार ने द्वितीय, बालिका वर्ग में सोनम ने प्रथम, अंजली ने द्वितीय स्थान पाया। जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में निकित यादव ने प्रथम, अंकित कुमार ने द्वितीय, बालिका वर्ग में मुस्कान ने प्रथम, देविका ने द्वितीय स्थान, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सूरज ने प्रथम, अजय कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुढ़नामऊ की प्रथम विजेता और महरूपुर सहजू की टीम उपविजेेता रही। कबड्डी में जनैया सठैया की टीम प्रथम, महरूपुर सहजू टीम उपविजेता रही।
बीईओ ने खेलों का समापन कर विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार बांटे। जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, ब्लाक व्यायाम शिक्षक कुलदीप यादव, दुर्गा वर्मा, प्रदीप यादव, विजय कनौजिया, आशीष कुमार सक्सेना, विवेक यादव, नीरज शुक्ला, रेनू सिंह, सीमा पदमा, सुनीता यादव, सविता, कामिनी, नीता पाठक, मोना यादव, रमन कुमार, आलोक, मनीष, अरूण कुमार, अभिषेक कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें