हॉटस्पाट क्षेत्र नवाब न्यामत खां को जाने वाली मोहल्ला तकिया नशरत शाह की गली को भी सील कर फोर्स तै?
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद में हॉटस्पाट नवाब न्यामत खां मोहल्ले के बाद बजरिया से तकिया नसरत शाह जाने वाले मार्ग को भी सील कर दिया गया है। लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। इन क्षेत्रों में रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति कराने की जिम्मेदारी ईओ रश्मि भारती को दी गई है। अभी मोहल्ले के लोग दूध, आटा, बिस्किट, फल, सब्जी आदि के लिए तरस हैं। कई परिवारों में खाद्यान तक खत्म हो गया है।
नवाब न्यामत खां हॉटस्पाट बनने के बाद से पूरा एरिया सील है। लोगों को घरों से बाहर तक नहीं निकलने दिया जा रहा है। कुछ लोग बजरिया से तकिया नसरत शाह होते हुए आवाजाही कर रहे थे। जानकारी पर प्रशासन ने गुरुवार सुबह ही जरिया के पास उस मार्ग को भी सील कर दिया।
अब कोई भी अंदर प्रवेश नहीं कर सकता। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती इन क्षेत्रों में सब्जी, दूध, फल की आपूर्ति कराएंगी। राशन के लिए लिंजीगंज में तीन दुकानें नामित कर दी गई हैं।