फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 15 तक करें आवेदन, साक्षात्कार 16 को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की 10 ट्रेडों का लाभ लेने के लिए पात्र अभ्यर्थी 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अगले दिन यानी 16 अगस्त को दर्जी ट्रेड का साक्षात्कार शुरू हो जाएगा। इसके बाद 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने परंपरागत कारीगरों एवं दस्तकारों के विकास एवं कौशल उन्नति के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना लागू की है। इसके तहत टोकरी बुनकर, मोची, कुम्हार, बढ़ई, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई, नाई व दर्जी के लिए पात्र अभ्यर्थी विभाग की बेवसाइट पर 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त जौहरी ने बताया कि 16 अगस्त से दर्जी के आवेदकों का ठंडी सड़क स्थित उद्योग केंद्र कार्यालय में साक्षात्कार होगा। इसमें चयनित पात्रों को 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद प्रमाण पत्र और निशुल्क टूलकिट व मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन


16 जुलाई से पहले के सभी आवेदन निरस्त

जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त जौहरी ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में कारीगरों और दस्तकारों के आवेदन मांगे गए थे। शासन ने 16 जुलाई से योजना में बदलाव कर स्कोर कार्ड व्यवस्था लागू कर दी। लिहाजा 17 जुलाई से होने वाले आवेदन ही मान्य होंगे। उन्होंने सलाह दी कि पूर्व में जो भी लोगों ने आवेदन किए हैं, वह दोबारा से आवेदन करें तभी योजना का लाभ संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें