फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पति पर पुत्र के अपहरण व कोतवाल पर मदद का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महिला ने पूर्व पति पर पुत्र का अपहरण करने और कायमगंज कोतवाल पर उसकी मदद करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पूर्व पति, कायमगंज कोतवाल व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को विशेष न्यायालय एंटी डकैती कोर्ट में अर्जी दी है।
विज्ञापन

जनपद एटा थाना नया गांव के सराय अगहत निवासी रत्नेश गुप्ता की पत्नी पूनम गुप्ता ने कायमगंज के मोहल्ला पाठक निवासी अपने पूर्व पति सुमित कुमार गुप्ता, कायमगंज कोतवाल विनय राय और दो अज्ञात के खिलाफ अदालत में अर्जी दी है। इसमें कहा कि सुमित से विवाद हो गया था। समझौता हुआ कि पुत्र उसके (मां) के साथ रहेगा। दोनों लोग अपना-अपना विवाह कर लेंगे। समझौते के बाद पुत्र को लेकर वह औरैया जिले के बिधूना के तिलक नगर गायत्री मंदिर निवासी रत्नेश गुप्ता के साथ बतौर पत्नी रहने लगी।
21 जून 2020 की सुबह करीब 7.30 बजे तीन वर्षीय पुत्र आरुष घर के बाहर खेल रहा था। तभी वह गायब हो गया और किसी ने मकान के गेट पर बाहर से कुंडी लगा दी थी। फोन कर पति को बुलाकर कुंडी खुलवाई। 20 जुलाई को पता चला कि पुत्र का पूर्व पति ने अपहरण किया है। तब वह पति रत्नेश के साथ कायमगंज कोतवाली पहुंची। कोतवाल ने पुत्र को पूर्व पति के घर से बुलवा कर सौंप दिया। पूर्व पति से बातचीत के बाद कोतवाल ने पुत्र को उससे छीन कर फिर उसे सौंप दिया। उसे व उसके पति को गाली गलौज कर भगा दिया। न्यायाधीश ने प्रकरण के संबंध में रिपोर्ट दर्ज है या नहीं, इसकी आख्या कायमगंज कोतवाली से मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें