फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर जिला जज व परिजन सहित जिले में 15 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 15 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें अपर जिला जज, उनकी पत्नी, बच्चों के अलावा सेंट्रल जेल का कैदी व बंदीरक्षक भी शामिल हैं। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2136 पहुंच गई है। इनमें 1631 लोग ठीक हो चुके हैं। 37 संक्रमित जान गंवा चुके हैं। अभी जिले में 468 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। जांच रिपोर्ट में जजेज कालोनी निवासी एक अपर जिला जज, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वहीं सेंट्रल जेल का एक कैदी व एक बंदी रक्षक भी संक्रमित पाया गया। इसके अलावा भोलेपुर निवासी युवक, कमालगंज ब्लाक क्षेत्र के गांव झंसी निवासी महिला, युवक व बालक, राजेपुर क्षेत्र के गांव कुतलूपुर निवासी युवक व महिला भी कोरोना की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें