फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सेवानिवृत्त बीडीओ के बेटे अनुराग 23वीं रैंक पाकर बने एसडीएम

विज्ञापन
फोटो-17 अनुराग प्रताप सिंह। - फोटो : samvad
विज्ञापन
अमृतपुर। ब्लॉक राजेपुर क्षेत्र के गांव गुजरपुर परमान निवासी सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी प्रताप सिंह यादव के पुत्र अनुराग प्रताप सिंह ने लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश की परीक्षा में 23वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन एसडीएम पद के लिए हुआ है।अनुराग की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

अनुराग ने बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली में रहकर सिविल सेवा की तैयारी की। इससे पहले उनका चयन वर्ष 2012 में अंतरिक्ष वैज्ञानिक के रूप में नासा में भी हुआ था लेकिन देशसेवा के उद्देश्य से वहां नहीं गए। उनके पिता प्रताप सिंह यादव ने बताया कि अनुराग शुरू से ही मेधावी रहे हैं और उन्होंने कड़ी मेहनत की दम पर यह मुकाम हासिल किया है। परिवार में शिक्षा का माहौल रहा है। उनकी दो बेटियां डॉक्टर हैं, जबकि छोटा बेटा एमबीबीएस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें