फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गैंगस्टर एक्ट में अनुपम दुबे की कोर्ट में हुई पेशी

Sat, 30 May 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में माफिया अनुपम दुबे की शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट/अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या-7 अंकित कुमार मित्तल की अदालत में पेशी हुई। उसे मथुरा जेल से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया। इसी वर्ष थाना मऊदरवाजा में दर्ज हुए मामले में रिमांड के बाद सुनवाई के लिए 25 जून की तारीख तय की गई। वहीं वर्ष 1997 के एक अन्य मामले में सुनवाई के लिए 15 जून की तारीख लगाई गई। माफिया को कार्ट में पेश करने के लिए लाने के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को लगाया गया। कोर्ट में पेशी के बाद माफिया को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें