फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में तैयारी कर अनुभव ने पाई 66वीं रैंक

विज्ञापन
अनुभव को मिठाई खिलाती मां व पास में खड़े पिता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक प्रतिभावान छात्र ने घर में ही रहकर तैयारी करके उप्र स्टेट इंजीनियरिंग एंट्रेंस (यूपीएसईई) की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उसकी 66वीं रैंक है। इस पर परिजन और नाते-रिश्तेदारों ने बधाइयां दी हैं।
विज्ञापन

जहानगंज के गांव सिरौंज निवासी अनुभव दीक्षित आवास विकास कालोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। पिता श्रीकांत दीक्षित यूनीसेफ में कर्मचारी हैं। श्रीकांत के इकलौते बेटे अनुभव प्रतिभाशाली छात्र हैं। उन्होंने जलालाबाद शाहजहांपुर में 12वीं तक की शिक्षा ली। फिर नेकपुर स्थित एक स्कूल से बीएससी करने लगे। अभी आठ दिन पहले अंतिम साल की परीक्षा दी है। स्कूल की तैयारी के साथ ही अनुभव ने घर पर ही यूपीएसईई की तैयारी शुरू कर दी। गुरुवार को आए परीक्षा परिणाम में मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) में 280 नंबर मिले। इससे उसकी 66वीं जनरल रैंक आई है। अनुभव ने बताया कि आगे की पढ़ाई लखनऊ के इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्कूल से करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें