गुरु जी, ध्यान रखना भला होगा’, ‘सर परीक्षा परिणाम आप के भरोसे है, जरा
ध्यान रखना’। ये लिखा है छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में। इंटर
अंग्रेजी विषय की कापियों के मूल्यांकन के दौरान शिक्षकों को कापियों में
ऐसी ही इबारत लिखी मिल रही है। कुछ कापियों में 50 से 100 रुपये तक के नोट
मिले। शनिवार को इंटर की 16522 और हाईस्कूल की 15225 कापियों का मूल्यांकन
हुआ।
मूल्यांकन केंद्र जीआईसी में इंटर बोर्ड परीक्षा की उत्तर
पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। इंटर की अंग्रेजी विषय की कापियों के
मूल्यांकन के दौरान कई कापियों में पास करने के लिए गुहार लिखी मिली। एक
कापी में लिखा था गुरु जी ध्यान रखना, भला होगा, दूसरी कापी में लिखा था सर
परीक्षा परिणाम आपके भरोसे है। जरा ध्यान रखना। कुछ कापियों में पास होने
के
लिए रुपये भी लगाए गए थे। दो कापियों में शिक्षकों को 50 और 100 के
रुपये नोट मिले। शनिवार को राजकीय इंटर कालेज में इंटर की 16522 कापियों का
मूल्यांकन किया गया। अभी तक 37218 कापियां जंची हैं। 150596 कापियां अभी
और जंचनी हैं। प्रधानाचार्य वृजकिशोर ने बताया कि निर्धारित समय पर
मूल्यांकन पूरा करा दिया जाएगा। जीजीआईसी में हाईस्कूल की
कापियों का
मूल्यांकन हो रहा है। 8544 कापियां जांचीं गईं। अभी तक कुल 20280 कापियां
जंच पाई हैं। 64441 कापियां अभी और जंचनी हैं। प्रधानाचार्या मीना यादव ने
बताया कि कापियों को जांचने में तेजी लाई जा रही है। केआर रस्तोगी इंटर
कालेज के प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को हाईस्कूल की
6681 कापियों का मूल्यांकन हुआ है।