फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से घायल दूसरे छात्र ने भी तोड़ा दम

Fri, 05 May 2023 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ट्रक की टक्कर से घायल तीन दोस्तों में दूसरे छात्र ने भी दम तोड़ दिया। दोनों परिवारों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने घटनास्थल पर खड़े ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया है। शादी की खुशी की जगह मातम पसर गया।
विज्ञापन

भोगांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे नवाबगंज थाने के गांव दनियापुर निवासी सुरजीत कुमार (18) की मौत के बाद घायल साथी बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र रितेश कुमार (19) ने भी कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन उसके शव को वहां से गांव ले गए। गांव में शव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची थाना मेरापुर की पुलिस ने मुरान के पास मौके पर खड़े दुर्घटना करने वाले ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दनियापुर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। इसके बाद उसे लोहिया अस्पताल मोरचरी लाया गया। दो दोस्तों की एक साथ शव यात्रा उठने से परिजनों में चीत्कार मच गई।
सरजू ने बताया कि रितेश उनके चाचा देशराज राजपूत का बेटा था। दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई आशीष उर्फ मुरारी और बहनें प्रीती, काजल हैं। मां सोमवती बार-बार बेहोश हो रही थीं। घायल तीसरे दोस्त आकाश का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें