फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घर पर प्रसव होने पर एएनएम नपेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। राजेपुर सीएचसी प्रभारी डाॅ. प्रमित राजपूत ने एएनएम व आशा संगिनी के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी दशा में गर्भवती महिलाओं का प्रसव घर पर नहीं होना चाहिए। आशाएं उन्हें सीएचसी व पीएचसी पर लेकर जाएं। बाढ़ प्रभावित गांव की एक सप्ताह में प्रसव होने वाली गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में लेकर आएं। किसी प्रकार की समस्या होने पर एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाकर जांच कराने व टीका लगवाने के निर्देश दिए। कोई भी व्यक्ति आपात कालीन समय में मोबाइल नंबर 8318735842 व 108,102 पर सूचना देकर सहायता ले सकता है। बाढ़ ग्रस्त गांव में नाव की व्यवस्था है। सभी एएनएम को नाविकों की सूची व मोबाइल नंबर दिए गए। बीपीएम रोहित कुमार, बीसीपीएम बिनीता, माधुरी, इंदुप्रिया, किरण, आरती, शोभना, भावना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें