फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एएनएम छात्रा ने दी जान, पांच दिसंबर को आनी थी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के सरदार खां मोहल्ले के संजीव कुमार की पुत्री नेहा (24) ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी पांच दिसंबर को बरात आनी थी। वह एएनएम की छात्रा थी।
विज्ञापन

सोमवार रात नेहा प्रथम तल पर बनी रसोई में खाना बनाने गई थी। कुछ देर में मां ने नीचे से बुलाया, तो उसकी कोई आवाज सुनाई नहीं दी। मां ऊपर पहुंची, तो बरामदे में लोहे की रॉड पर साड़ी के सहारे लटकी दिखी। चीख पुकार पर पहुंचे परिजन ने सांस होने की आस में नीचे उतारा। रात में ही नाला मछरट्टा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर आ गए।
बजरिया चौकी प्रभारी यतेंद्र सिंह पहुंचे। घर में भाई अभिषेक है। पिता मकान के बाहर दुकान चलाते हैं। वह एएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। भाई का कहना था कि किसी तरह की कोई बात नहीं हुई थी। बहन बेहद सीधी थी। थानाध्यक्ष रामसहाय सिंह ने भी जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि परिजन पांच दिसंबर को युवती की बरात आने की बात बता रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें