फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मां के डांटने से क्षुब्ध किशोरी ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। बरात से देरी से घर वापस लौटी किशोरी को मां ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला हूसा निवासी पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र कठेरिया की बेटी सीमा (17) परिजनों के साथ गुरुवार की रात ग्रामीण के यहां बरात में गई थी। सुरेश सहित परिवार के लोग वापस आ गए। सीमा काफी देर बाद घर पहुंची। सीमा के देरी से आने पर मां देवकी ने उसको फटकार लगाई। इससे क्षुब्ध होकर सीमा ऊपर के कमरे में चली गई। सीमा ने कमरे के कुंडे में रस्सी से फंदा लगाकर लगा लिया। मां देवकी ने सीमा को कुछ देर बाद आवाज लगाई।
कोई जवाब नहीं मिलने पर देवकी ऊपर के कमरे में पहुंची। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो बेटी को फंदे से लटका पाया। देवकी के चीखने पर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। परिजनों ने किसी तरह कुंडी खोलकर शव को फंदे से उतारा। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर परिजनों से पूरे मामले की जानकारी की। एसओ संत प्रकाश पटेल ने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें मौत का कारण दम घुटना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें