फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अघोषित कटौती से खफा लोगों ने एसई का दफ्तर घेर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में अघोषित कटौती से परेशान लोगों की की समस्याओं को देखते हुए फर्रुखाबाद विकास मंच ने भोलेपुर स्थित अधीक्षण अभियंता दफ्तर की घेराबंदी की। प्रदर्शन के बाद नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। अफसर के न मिलने पर चेतावनी देकर ज्ञापन चस्पा कर दिया। उन्होंने दो किलोवाट लोड को तीन व चार किलोवाट करने के मामले देख रोष व्यक्त किया। अधिशासी अभियंता शहरी बृजभान ने आश्वस्त किया कि अब सर्दियों के दिनों में लाइन शिफ्टिंग का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

विकास मंच जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा की अगुवाई में सोमवार को बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ता भोलेपुर अधीक्षण अभियंता के दफ्तर पहुंचे। धरना प्रदर्शन कर नारे लगाया। दफ्तर से अधीक्षण अभियंता के न मिलने पर आक्रोश फैल गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अफसर बेलगाम हैं। पूर्व जानकारी के बावजूद समस्याएं सुनने की बजाय मुंह छिपाकर चले गए। यह बर्दाश्त नहीं होगा। उनके दफ्तर पर ज्ञापन चस्पा किया। इसके बाद अधिशासी अभियंता शहरी बृजभान सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल सही कराए गए। उन्होंने कहा कि सर्वे कराने के बाद ही घरों का लोड बढ़ाया जाए। मनमानी तरीके से लोड बढ़ाना बर्दाश्त नहीं होगा। रवैया में सुधार न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। अधिशासी अभियंता शहर बृजभान सिंह ने आश्वस्त किया कि लाइन शिफ्टिंग की वजह से बिजली कटौती हो रही है। अब इन्हें गर्मी के बाद अक्तूबर, नवंबर में कराएंगे।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अंगद पांडे उर्फ कोमल ने कहा की बिजली विभाग अपना रवैया सुधारे। जिन घरों में एक से दो हजार रुपये बिल आता था, उनमें चार से पांच हजार रुपये आने लगा है। निषाद सभा के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप, निशित दुबे उर्फ निशु, राजा मिश्रा, राजीव वर्मा, पंकज राठौर, राजीव पाल, आलोक मिश्रा भूरे, अभिषेक श्रीवास्तव, विष्णु मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें