फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बेइज्जती से क्षुब्ध बीमार वृद्ध पिता ने गंगा में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बीमारी से परेशान वृद्ध पिता से दूसरे नंबर के पुत्र ने गाली-गलौज की। बेइज्जती से क्षुब्ध वृद्ध ने गंगा में छलांग लगा दी। गनीमत रही वहां पानी का बहाव कम होने के कारण गोताखोरों ने उसे निकाल लिया। पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पत्नी चिपट कर फूट-फूट कर रोई।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव पचपुखरा निवासी जवाहर लाल (65) बीमार रहते हैं। उनका दूसरे नंबर का पुत्र आए दिन अभद्र भाषा का प्रयोग करता रहता है। रविवार तड़के उसने पिता के साथ गाली-गलौज कर काफी बेइज्जती कर दी। इससे क्षुब्ध होकर गुस्से में जवाहर लाल गांव से ई-रिक्शा पर सवार होकर पांचाल घाट पहुंचे।
पांचवें कुआं पर उन्होंने गंगा में छलांग लगा दी। पुल पर गुजर रहे लोगों ने छलांग लगाते देखा, तो पुलिस को सूचना दी। वहां मौजूद कादरीगेट थाना प्रभारी अवध नारायण पांडेय पुलिस बल के साथ तुरंत ही पहुंच गए। उन्होंने गोताखोरों को गंगा में उतारा। गनीमत रही कि जिस स्थान पर वृद्ध ने छलांग लगाई वहां पानी का बहाव कम था। गोताखोरों ने उसे कुछ दूरी पर ही निकाल लिया। इसके बाद थाना प्रभारी ने अपनी कार से ही लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दोपहर में उनकी पत्नी पहुंची, तो जवाहर लाल से चिपट कर फूट-फूट कर रो पड़ीं। कहा कि यह बीमार रहते हैं। एक लड़का गुस्से में बुरा भला कहता है। वह बिना बताए ही घर से चले आए थे। उन्होंने गांव में पूछताछ भी की, मगर कुछ पता नहीं चला था। वृद्ध का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डीएम के निर्देश के बाद भी नहीं लगी एंबुलेंस
सावन माह शुरू होने के दौरान जिलाधिकारी डाॅ. वीके सिंह ने पुलिस अधीक्षक के साथ पांचालघाट का निरीक्षण किया था। इस दौरान डीएम ने स्वास्थ्य शिविर लगाने के साथ ही एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अभी तक गंगा घाट पर एंबुलेंस की तैनाती नहीं की गई। जवाहर को गंगा से निकालने के बाद पुलिस ने अपनी गाड़ी से वृद्ध को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जिले के जिम्मेदार कितने सजग हैं, यह इस घटना से ही पता चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें