फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शादी के रिश्ते से नाराज युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। शादी के रिश्ते से नाराज युवती ने दूसरे मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 11 मार्च को युवती की कासगंज से बरात आने वाली थी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भवानी सिंह निवासी किसान भास्कर शर्मा ने बेटी उमा(19) की जनपद कासगंज के थाना व कस्बा दरियाबगंज के एक युवक के साथ शादी तय कर दी। 11 मार्च को बरात आने वाली थी। घर में तैयारियां चल रही थी। उमा शादी के रिश्ते से खुश नहीं थी। बुधवार को भास्कर शर्मा, पत्नी मधु, छोटी बेटी भावना एक मकान में थे। लगभग 11 बजे उमा दूसरे मकान में चली गई। कुछ देर बाद परिजनों ने उमा को आवाज लगाई। दरवाजा अंदर से बंद पाया। दीवार फांदकर अंदर जाकर देखा तो उमा बरामदे में कुंडे से फंदे पर लटकी मिली।
सूचना मिलने पर पुलिस व फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। फाेरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए। पुलिस ने परिजनों से आत्महत्या के संबंध में जानकारी की, लेकिन वह कोई ठोस कारण नहीं बता पाए। पिता भास्कर ने बताया कि बेटी उमा की शादी तय हो गई थी। 11 मार्च को बारात आने वाली थी। उसके पहले बेटी ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें