फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: माफिया अनुपम दुबे का फरार साथी बाल किशन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लकड़ी ठेकेदार शमीम हत्याकांड के गवाह इदरीश का फर्जी शपथ पत्र बनवाने के मामले में माफिया के साथ बाल किशन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने पकड़े गए बाल किशन से कई चक्रों में पूछताछ भी की।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के तत्कालीन कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने 1 अगस्त 2023 को मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे(वर्तमान में जीआरपी इंस्पेक्टर राम निवास हत्याकांड में मथुरा जेल में उम्रकैद की सजा में बंद), जनपद इटावा थाना इकदिल गांव मानिकपुर निवासी बाल किशन उर्फ शिशु, प्रयागराज निवासी वकील आरवी सिंह व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बताया कि लकड़ी ठेकेदार शमीम हत्याकांड में जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज समधन निवासी गवाह इदरीश का फर्जी शपथ पत्र प्रयागराज में तैयार कर न्यायालय में भेजा गया।
24 जुलाई 2023 को इदरीश ने कोर्ट में उपस्थित होकर बयान दिया कि किसी ने उसके नाम का फर्जी शपथ पत्र तैयार कर डाक से भेजा है। वह 12 जुलाई 2023 को समधन में मौजूद था। इस मुकदमे में वांछित बालकिशन उर्फ शिशु को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। शाम को कोर्ट में पेश करने के बाद उसको जेल भेज दिया। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी कर फर्जी शपथ पत्र के मामले में माफिया के साथी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें