फर्रुखाबाद। बड़ी बहन के बच्चों में आपसी विवाद से खफा युवती ने फंदा लगा लिया। गनीमत रही कि दुपट्टा टूट गया। इससे वह जमीन पर गिर गई। चाची ने देखा, तो शोरगुल करके उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुुलिस को सूचना भेजी गई है।
जहानगंज थाने के गांव भड़ौसा निवासी हसमुद्दीन की बेटी अंजुम अपने बच्चों के साथ मायके आई थी। गुरुवार दोपहर उसके बच्चे मकान के बाहर खेल रहे थे। उसी में कुछ कहासुनी होने पर छोटी बेटी सना सिद्दीकी (18) ने कुछ कह दिया। इस पर कुछ कहासुनी हो गई। सना को यह बात बुरी लगी। वह मकान के भूतल में बने एक कमरे में चली गई। अन्य लोग ऊपरी मंजिल पर थे। उसने दुपट्टा से पंखे के कुंडे में फंदा लगा लिया। दुपट्टा टूटकर गिर गया। काफी देर तक जब सना दिखाई नहीं दी, तो उसकी चाची मैजवी ने कमरे में देखा। वह गले में फंदा लगी जमीन पर पड़ी थी। चीख-पुकार के बाद उसे चाचा गुड्डू ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को भी सूचना भेज दी है।