फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अचरा के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पौत्र व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ही हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कायमगंज के गांव मई रसीदपुर निवासी कोकिला देवी (70) कुछ दिन पूर्व जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव कुदासे बेटी गुड्डी देवी के घर गई थीं। उन्हें लेने के लिए उनका पौत्र लक्ष्मण(19) गांव के ही अपने साथी अमित के साथ गया था। मंगलवार देर शाम वह अपनी दादी कोकिला देवी व अमित को बाइक पर बैठाकर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान अचरा के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। उन्हें नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर कोकिला देवी व लक्ष्मण को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर कोकिला देवी को मृत घोषित कर दिया गया। लक्ष्मण भर्ती है। कोकिला देवी के पुत्र जीत सिंह परिजन के साथ लोहिया अस्पताल पहुंच गए। एक बेटी सुनीता और है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें