फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अमृतपुर विधायक के चालक को पीटा, तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विधायक के यहां से ड्यूटी कर घर जाते वक्त चालक को घेरकर मारपीट की। पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव अर्रापहाड़पुर निवासी जितेंद्र सिंह अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के यहां चालक है। वह 20 अगस्त की दोपहर ड्यूटी कर घर जा रहा था। गांव की पुलिया के पास गांव के ही रामकृपाल, सौरभ, रामकृपाल की पुत्री का बेटा बीच सड़क पर चल रहे थे। उन्हें साइड देने की बात कही, तो वह गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। हमलावरों ने उसका ब्लूटूथ भी तोड़ दिया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायल का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें