फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अमित दुबे ने संभाला मोहम्मदाबाद ब्लॉक प्रमुख का चार्ज

Sat, 25 Oct 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-14, कार्यभार ग्रहण करते ब्लॉक प्रमुख अमित दुबे। संवाद
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। क्षेत्र पंचायत कार्यालय मोहम्मदाबाद में शुक्रवार दोपहर ब्लॉक प्रमुख अमित दुबे ने औपचारिक रूप से अपना चार्ज वापस लिया।
विज्ञापन

चार्ज हस्तांतरण की सभी औपचारिकताएं खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद शर्मा की देखरेख में पूरी की गईं। अमित दुबे उर्फ बब्बन माफिया अनुपम दुबे का छोटा भाई है।
गौरतलब है कि 10 सितंबर 2023 को अमित दुबे के हरदोई जेल में निरुद्ध होने के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी संजय कुमार को ब्लॉक प्रमुख के दायित्वों के निर्वहन हेतु नामित किया था। जेल से रिहा होने के बाद अमित दुबे ने एक जनवरी 2025 को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पुनः कार्यभार ग्रहण करने का अनुरोध किया था। इसके साथ ही उन्होंने इस संबंध में उच्च न्यायालय में रिट याचिका भी दायर की थी।
विज्ञापन

न्यायालय ने 10 मार्च 2025 को जिलाधिकारी को निर्देश दिया था कि अमित दुबे को ब्लॉक प्रमुख के दायित्वों का निर्वहन करने की अनुमति दी जाए। जिसके अनुपालन में जिलाधिकारी ने चार अगस्त 2025 को आदेश जारी किया था। इसके चलते अमित दुबे उर्फ बब्बन ने ब्लॉक प्रमुख का चार्ज औपचारिक रूप से संभाल लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन नवंबर को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक अजय कुमार संत सहित ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें