फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर जयंती पर भी नहीं हुई सफाई

Mon, 13 Apr 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को है। बसपा सरकार में अंबेडकर पार्कों में इस मौके पर खास साफ सफाई कराई जाती थी। इस बार ऐसा कुछ नहीं है। पार्कों में लगीं डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं की रंगाई-पुताई  नहीं हुई है। आसपास गंदगी भी फैली है। अधिकतर प्रतिमाओं के ऊपर छतरी नहीं है। कई जगह बाउंड्रीवाल भी नहीं है। कहीं मूर्ति तक जाने के लिए खड़ंजा भी नहीं मिला। पेश है अमर उजाला की ब्लाक वार पड़ताल करती रिपोर्ट :-।
विज्ञापन


प्रतिमास्थल के पास खड़ी घास
अमृतपुर कस्बे में सुशील के मकान के पास स्थित डा. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के आसपास गंदगी फैली है। प्रतिमा तक जाने के लिए खड़ंजा बिछा है। इसके  दोनों तरफ घूरा पड़ा था। प्रतिमा स्थल के आसपास बाउंड्रीवाल है लेकिन प्रतिमा के ऊपर छतरी नहीं है। यहां प्राइवेट नल लगा है जो कई दिनों से खराब है। प्रतिमा की न तो रंगाई-पुताई और न ही आसपास

सफाई हुई। बसपा नेता सुशील कुमार सजग ने बताया कि हैंडपंप नहीं लगा है। अपने स्तर से नल लगवाया था। शीघ्र ही सही करवाया जाएगा। सियाराम का कहना था कि अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को है। शाम तक सफाई करवा दी जाएगी। रवि कुमार ने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिमास्थल के आसपास गंदगी कर देते हैं।
विज्ञापन


दो-तीन साल से नहीं हुई पुताई
शमसाबाद के कलुआपुर स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल के आसपास बाउंड्रीवाल नहीं है। आसपास गंदगी फैली थी। रंगाई-पुताई भी दो-तीन साल से नहीं हुई है। छतरी भी नहीं है। अहिबरन सिंह, अमन कुमार, महेशचंद्र, महेंद्र जाटव और अमर सिंह ने बताया कि दो-तीन सालों से पुताई नहीं हुई है। वह लोग ही चंदा करके पुताई कराते हैं। प्रतिमा स्थल तक जाने के लिए

खड़ंजा भी नहीं है। सिर्फ बालू डाल दी गई है। जटपुरा में स्थित  प्रतिमा की रंगाई-पुताई हो रही थी। सोनू गौतम, संजय गौतम, रामकिशन, महेंद्र सिंह और जयजयराम ने बताया कि 14 अप्रैल को जयंती मनाई जाएगी। शोभायात्राके साथ ही भीम भोज होगा।  

खड़ंजा व छतरी नहीं
राजेपुर के शेराखार गौटिया में डा. भीमराव अंबेडकर और भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमाओं की रंगाई-पुताई करवाई गई है। लेकिन आसपास गंदगी फैली है।  खड़ंजा भी नहीं बिछा है। कच्चा रास्ता ही बना है। प्रधान अरुण पाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने रंगाई-पुताई करवाई है। महेश कुमार, कुशलपाल जाटव, अमरजीत और मेवाराम आदि ग्रामीणों ने बताया कि धूमधाम से जयंती मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें