फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रार थामने शिवपाल के आने के आसार

Sat, 02 Jan 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी सगुना और सपा के एक खेमे से ही ज्ञानदेवी के निर्दलीय नामांकन से जिले का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस चुनाव को लेकर सपा में दो खेमे नजर आ रहे हैं। दोनों खेमों ने इस सीट को प्रतिष्ठा से जोड़ा हुआ है। इस रार को थामने के लिए जिले में शिवपाल के आने के आसार हैं। पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में उन्हें प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत में 30 सदस्य हैं। जीत के लिए 16 सदस्यों की दरकार है। यह सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। पार्टी ने कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया की पत्नी सगुना को टिकट दी है। शुक्र वार को जिले के तीन विधायकों ने सगुना का नामांकन कराया।

वहीं, अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव के बेटे डा. सुबोध यादव ने लावलश्कर के साथ ज्ञानदेवी का परचा दाखिल कराया। दोनों लोग जीत का दावा कर रहे हैं। इससे पंचायत सदस्य भी गफलत में हैं। माना जा रहा है कि इस मामले के निपटारे के लिए शिवपाल सिंह जिले में आ सकते हैं।
विज्ञापन


अमृतपुर विधायक नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शिवपाल सिंह ने रविवार को सुबह 11 बजे जिले में आने के लिए कहा है। इस बाबत शिवपाल सिंह के लखनऊ कार्यालय से जानकारी की गई तो बताया गया कि अभी कार्यक्रम तय नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें