फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : प्रसव के बाद निकाल दी बच्चेदानी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बीबीगंज स्थित अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की बच्चेदानी निकालने का आरोप लगा है। परिजन ने हंगामा किया और आरोप लगाया कि अप्रशिक्षितों से ऑपरेशन कराने से कट लगने की वजह से बच्चेदानी से रक्तस्राव नहीं रुक पाया।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव चंदुइया निवासी अनूप कुमार ने पत्नी रीता (24) को प्रसव पीड़ा के बाद 28 अगस्त की शाम मऊदरवाजा क्षेत्र के बीबीगंज स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर ने जांच कर बच्चे में धड़कन न होने की जानकारी देकर अनूप और रीता के भाई संजीव से कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। रात में ही ऑपरेशन कर मृत बच्चे को निकाल दिया। इस दौरान रीता की बच्चेदानी में कट लग गया। रक्तस्राव होने पर परिजनों ने रीता को रेफर करने की बात कही, मगर अस्पताल वालों ने नहीं सुनी। बुधवार शाम रीता की अस्पताल से छुट्टी करते समय परिजनों को पता चला कि उसकी बच्चेदानी ही निकाल दी गई है। परिजनों के हंगामे पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाया।
रीता की सास किशोरी देवी ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने हस्ताक्षर करवाते समय कागजों पर पेन से कुछ नहीं लिखा था। मगर अप्रशिक्षितों से ऑपरेशन करवाकर बच्चेदानी में कट मार दिया। बिना सूचना दिए ही पुत्रवधू की बच्चेदानी निकालकर जीवन बर्बाद कर दिया। कई लोग समझौता कराने में जुट गए। रीता के ससुर आशाराम ने कहा कि एक तो बच्चेदानी निकाल दी, ऊपर से बिल भुगतान का दबाव बनाने लगे। बृहस्पतिवार शाम को छुट्टी करवाकर रीता को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें