फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रसव में लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो जाने के मामले में पति ने अस्पताल की संचालिका होम्योपैथी डॉक्टर व सरकारी अस्पताल की नर्स के खिलाफ तहरीर दी है। महिला के पति ने प्रसव में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेमनगर निवासी विवेक कुमार की पत्नी रीना देवी को गुरुवार रात प्रसव पीड़ा होने पर आशा के माध्यम से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे दिन अस्पताल से कहीं और ले जाने की सलाह दी। आशा के कहने पर परिजनों ने नई बस्ती रोड स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया।
वहां एक होम्योपैथी डॉक्टर व सरकारी अस्पताल की नर्स मिलीं। उन्होंने 11 हजार रुपये जमा करा लिए। डॉक्टर के पति ने 2500 रुपये की दवाई दी। नर्स ने खुद को डॉक्टर बताते हुए उसी दिन प्रसव करा दिया। कुछ देर बाद जच्चा-बच्चा को घर ले जाने के लिए कहा। जोर देने पर परिजन जच्चा-बच्चा को घर ले आए। घर पर रीना की हालत बिगड़ी तो रीना को सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन शव घर ले गए। सूचना पर सीएमओ ने नर्स का अस्पताल सील करा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस पंचनामा भर रही थी, तभी बच्चे की भी मौत हो गई। जच्चा-बच्चा का पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार को विवेक कुमार ने निजी अस्पताल की डॉक्टर व नर्स पर प्रसव में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राम अवतार ने बताया मामले की जांच की जा रही है। विभागीय रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें