फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जीएसटी चोरी के तीनों आरोपी गए जेल

विज्ञापन
फोटो-22 कायमगंज कोतवाली में खड़े गिरफ्तार आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली पुलिस ने माल और सेवा कर चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। विवेचना जारी है और इसमें अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

19 मार्च को ताहर सिंह की तहरीर पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोप था कि जुबैर समेत कई लोगों ने फर्जी किरायानामा बनाकर अमन व्यापारिक कंपनी चलाई। रविवार को चेकिंग में अरबाज, अमन और फैसल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने संगठित गिरोह के रूप में काम करना कबूला। उनके चलभाष से फर्जी फर्मों और अवैध बिलिंग के साक्ष्य मिले। इसके बाद जुबैर खान सहित 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। जांच में नोहा टोबैको कंपनी द्वारा 63.05 लाख रुपये की चोरी सामने आई। अमन व्यापारिक कंपनी ने 54.08 लाख रुपये की चोरी की। एके ट्रेडर्स ने 43.98 लाख रुपये और यदुवंशी ट्रेडर्स ने 6.80 लाख रुपये की चोरी की। गिरोह गरीब लोगों के आधार और पैन पहचान पत्र का दुरुपयोग कर फर्जी फर्में खोलता था। गोदामों के नाम पर फर्जी बोर्ड मिले, जबकि परिसर खाली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें