फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 विकेट से मैच जीत जयहिंद क्लब क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी देते पूर्व छात? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जय हिंद क्लब की टीम ने सुपर 30 क्लब को नौ विकेट से हराकर जीत हासिल की। जयहिंद क्लब ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच की ट्राफी और पांच सौ रुपये का इनाम अरबाज जमा को दिया गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में डॉ. राम मनोहर लोहिया की स्मृति में लोहिया टी-20 कप टूर्नामेंट चल रहा है। इसमें बुधवार को सुपर 30 क्लब के कप्तान रजनीश सिंह ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी की।
जयहिंद क्लब टीम के खिलाड़ियों की गेंदबाजी के आगे सुपर 30 क्लब टीम 63 रनों पर आलऑउट हो गई। जवाब में जयहिंद क्लब टीम मैदान में आई। सात ओवर एक गेंद में 64 रन बनाकर नौ विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

खिलाड़ी दानिश खान ने 41 रन और असगर अली ने 14 बन बनाकर टीम को जीत हासिल करा दी। मैन ऑफ द मैच की ट्राफी व पांच सौ रुपये का इनाम खिलाड़ी अरबाज जमा को दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान रितेंद्र यादव उर्फ टिंका, प्रबल पाठक, रफीकुल अंसारी, फज्जी खान, पंकज यादव, आमिर अली आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें