फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती: 891 युवाओं ने दिखाया मैदान में दमखम

Fri, 21 Jul 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रूखाबाद। एआरओ बरेली की ओर से अग्निवीर सेना भर्ती की शुरूआत हो गई। पहले दिन फर्रूखाबाद के युवाआें ने मैदान पर अपना जोर दिखाया। दौड़ परीक्षा में पास होने के बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अगले चरण में भेजा गया।
विज्ञापन

गुरूवार को सेना की रैली भर्ती शुरू हुई। भर्ती के पहले दिन फर्रूखाबाद जिले के पंजीकृत 1120 युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुलाया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं को भोर में एकत्र किया गया। युवाओं के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच करने के बाद छावनी क्षेत्र में प्रवेश दिया गया। यहां लंबाई और वजन नापने के बाद सफल युवाआें को दौड़ परीक्षा के लिए राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान में ले जाया गया। यहां युवाओं को 1600 मीटर दौड़ के लिए निर्धारित समय दिया गया। दौड़ में पास होने वाले युवाओं को गड्ढा कूद,बीम आदि शारीरिक परीक्षण कराए गए। भर्ती अधिकारी ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। शुक्रवार को बरेली जिले के युवाओं की भर्ती होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें