फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में झूठा फंसाने में खुद फंसा वादी

Fri, 21 Jul 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में आरोपी युवक के परिजनों को झूठा फंसाने पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर वादी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने 12 जनवरी को गांव के शिवा व अन्य पांच लोगों के खिलाफ 15 वर्षीय बेटी को ले जाने पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद किशोरी के पिता ने न्यायालय में शिवा व अन्य परिजनों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत परिवाद दायर कर दिया। इसमें न्यायालय को पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिल सके। साक्ष्य के अभाव में न्यायालय ने दायर परिवाद को झूठा मानते हुए पुलिस को वादी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। इस पर एसआई शिवकुमार ने वादी राजवीर सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें