फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर : सैन्य सेवा के साथ ग्रेजुएशन की ओर बढ़े कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। देश की सीमाओं की रक्षा का संकल्प लेकर सेना में शामिल हुए अग्निवीर अपने उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए भी पूरी तरह सजग हैं। फतेहगढ़ स्थित सिख लाइट रेजिमेंटल सेंटर और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के बीच हुए शैक्षिक समझौते के बाद अग्निवीरों में ग्रेजुएशन और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को लेकर उत्साह बढ़ा है।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार पिछले बैच के 600 से अधिक अग्निवीरों ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया। यह संख्या कुल बैच का लगभग एक-तिहाई है। दसवीं कक्षा उत्तीर्ण कर सेना में शामिल हुए अग्निवीरों में भी आगे की पढ़ाई को लेकर सकारात्मक रुझान देखने को मिला है। रेजिमेंटल सेंटर की पहल पर हुए इस समझौते का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सैन्य प्रशिक्षण के दौरान जवानों की शिक्षा प्रभावित न हो। इसके तहत अग्निवीरों को स्नातक पाठ्यक्रमों के साथ स्किल डेवलपमेंट, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगारपरक कोर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे सैन्य सेवा के दौरान ही उनके ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा सेवा अवधि पूरी होने के बाद बेहतर करिअर के अवसर भी मिल सकेंगे।

सिख लाइट रेजिमेंटल सेंटर के ब्रिगेडियर मनीष जैन ने बताया कि यह पहल अग्निवीरों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक संख्या में दाखिले होने की उम्मीद है। यह समझौता शिक्षा, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जवान देश की सुरक्षा में योगदान देने के साथ अपने व्यक्तिगत विकास और भविष्य निर्माण के लिए भी मजबूत आधार तैयार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें