फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कोर्ट के आदेश पर पांच पर एससी/एसटी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ जाति सूचक गाली गलौज व मारपीट कर मोबाइल लूटने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुबेरपुर जुन्नारदार निवासी प्रीती ने कोर्ट के आदेश पर गांव के आशुतोष मिश्रा, आशीष मिश्रा, शिवकुमार मिश्रा उर्फ राजू, अंकित मिश्रा, संजीव कुमार मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
इसमें आरोप लगाया कि प्रधान आशुतोष मिश्रा चुनाव से वोट न देने पर रंजिश मानते हैं। 28 अगस्त को पति बलवीर सिंह कार से घर से गांव के बाहर जा रहे थे।
रास्ते में प्रधान सहित सभी लोगों ने पति की कार को रोककर जाति सूचक गाली गलौज किया।
विरोध करने पर पांचों लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पति की जेब से मोबाइल लूट लिया। प्रधान आशुतोष ने पुलिस को बुलाकर तमंचे में बंद कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तहर प्रीती पति को बचाकर घर ले आई।
इसके बाद प्रधान सहित सभी लोग घर आए और गाली गलौज कर प्रीती के साथ भी मारपीट की। आस पास के लोगों के ललकारने पर यह लोग धमकी देकर चले गए।
इस मामले में थाने सहित एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें