फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जमीन कब्जा करने में दो ग्रामीणों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ग्राम सभा की जमीन कब्जा करने में लेखपाल ने दो ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में एसडीएम से शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

तहसील कायमगंज के गांव बरतल के लेखपाल उदय प्रताप सिंह ने गांव वीरपुर के मजरा नगला दुली निवासी सुरेंद्र सिंह यादव, गांव गनीपुर जोगपुर निवासी विजय कुमार के खिलाफ ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा करने का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

इसमें बताया कि थाने के पास के निवासी महेश चंद्र गुप्ता ने एसडीएम कायमगंज को सुरेंद्र सिंह व विजय कुमार के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था।
इसमें आरोप लगाया कि सुरेंद्र सिंह व विजय ने 3 मार्च 2017 को गांव के लोगों ने जमीन का बैनामा अपने पक्ष में करा लिया।
यह भूमि पट्टे की थी। सुरेंद्र सिंह व विजय ने ग्राम सभा की जमीन का लोगों को बैनामा देकर कब्जा करा दिया। जांच में मौके पर जमीन अचरा मार्ग के नाम पर दर्ज है।
विज्ञापन

कुछ हिस्से में सुरेंद्र सिंह ने निर्माण करा लिया। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें