फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरों के खिलाफ अभियान 12 से

Fri, 09 Jan 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग 12 जनवरी से एसडीएम और पुलिस को साथ लेकर सघन अभियान चलाएगा।  एसडीएम ने शुक्रवार को व्यापारी नेताओं के साथ बैठक कर अभियान मेें सहयोग करने की अपील की।   
विज्ञापन

एसडीएम बीडी वर्मा ने  तहसील कार्यालय मेें व्यापारी नेताओं और बिजली विभाग के एसडीओ जे राम के साथ बैठक की।

उन्होंने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए  12 जनवरी से तहसील क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलेगा।  जनपद में सबसे ज्यादा कायमगंज तहसील में बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही हैं। इन्हें  रोकने के लिए विभाग को एसडीएम और सीओ को साथ लेकर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने व्यापारी नेताओं से  अभियान में सहयोग मांगा। उन्होंने कहा  कि

अभियान में पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने का प्रावधान है।  उपभोक्ता  बिलों में सुधार करवाकर अविलंब जमा कर दें।  जिनका भार कम हो वह अपना भार अभी से बढ़वा लें। इससे चेकिंग के दौरान उन्हें समस्या का सामना न करना पडे़।   इस अभियान से सरकारी कार्यालय भी अछूते नहीं रहेंगे। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव कल्लू, जिला महामंत्री मनोज कौशल, नगर महामंत्री अमित सेठ, युवा नगर अध्यक्ष बुलाकी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें