फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बाद शाम को मिले नियुक्ति पत्र

Tue, 20 Jan 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर सुबह से नियुक्ति पत्र के लिए डटे प्रशिक्षु शिक्षकों ने दोपहर में हंगामा कर जुलूस निकाला। शिक्षक नेताओं के हस्तक्षेप पर प्रशिक्षुओं का गुस्सा शांत हुआ। देर शाम 166 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र  दिए गए।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सुबह से ही प्रशिक्षु शिक्षक नियुक्ति पत्र पाने को एकत्र होने लगे। धीरे धीरे प्रशिक्षुओं की संख्या बढ़ गई। दोपहर तक नियुक्ति पत्र न मिलने के कारण प्रशिक्षुओं का गुस्सा फूट पड़ा। टीईटी संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवेन्द्र कुमार दिवाकर व प्रदेश अध्यक्ष राकेश बाजपेई के नेतृत्व में प्रशिक्षुओं ने जिलाधिकारी से मिलकर

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की शिकायत करने का निर्णय लिया। वह बीएसए कार्यालय से जुलूस निकाल कर नारे लगाते हुए डीएम कार्यालय के लिए जाने लगे। रास्ते में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर यादव ने प्रशिक्षुओं को रोक लिया। उन्हाेंने इन्हें  शाम तक नियुक्ति पत्र दिए जाने का आश्वासन दिया। प्रशिक्षुओं ने कहा कि महिलाएं सुबह से भूखी प्यासी अधिकारियों के आने और नियुक्ति पत्र पाने के लिए इंतजार कर रही हैं। अधिकारी कार्यालय नहीं आए।
विज्ञापन


सिर्फ नियुक्ति पत्र दिए जाने का आश्वासन दिया जा रहा है। यह कब बांटे जाएंगे, इसकी स्पष्ट जानकारी कोई नहीं दे रहा है। विजय बहादुर के समझाने पर यह डीएम कार्यालय जाने के बजाय बीएसए कार्यालय को  लौट गए। यहां आकर इन्हाेंने  हंगामा किया।  नारेबाजी भी की। शाम करीब पांच बजे के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह कार्यालय पहुंचे।

इन्हाेंने  पहले महिलाओं को नियुक्ति पत्र दिए। इसके बाद पुरुष प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने बताया कि सोमवार तक  166 प्रशिक्षु शिक्षकों ने अभिलेख और आवेदन फार्म जमा किए थे। इन सभी को नियुक्ति पत्र दे दिए गए हैं। मंगलवार को लगभग 50 प्रशिक्षु शिक्षकों ने शैक्षिक प्रमाण पत्र व अभिलेख जमा किए हैं। इनको बुधवार को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

पास का स्कूल पाने को जोड़तोड़
सड़क किनारे और पास के स्कूल में ट्रेनिंग को नियुक्ति पत्र पाने के लिए खूब जोड़तोड़ चली। कई प्रशिक्षु शिक्षकों को नजदीक का स्कूल दिए जाने के लिए सिफारिशें  भी आईं। स्कूलों के आवंटन की सूची तैयार करने के कारण नियुक्ति पत्र तैयार करने में समय लगा और देरी से नियुक्ति पत्रों का वितरण हो सका।

सूची में नाम न होने से कई हुए परेशान
फ डायट में काउंसलिंग कराने के बाद भी नियुक्ति पत्र दिए जाने के लिए जिन प्रशिक्षु शिक्षकों की सूची बीएसए कार्यालय  के बाहर चस्पा की गई थी,उसमें कई खामियां थीं। इसमें कई प्रशिक्षुओं के नाम सूची में शामिल नहीं थे। इस कारण प्रशिक्षु परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें