फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन के बाद बालिका को अस्पताल से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉक्टर ने आपरेशन के बाद रुपये न मिलने से बालिका को अस्पताल से निकाल दिया। उसके टांके भी नहीं लगाए गए। गंभीर हालत में उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजदूर पिता ने सोमवार को जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव गढ़िया भरापुर निवासी रेशम पाल ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें कहा कि 21 अगस्त को वह बेटी दिव्यांशी (11) बेटी के पेट में दर्ज होने पर ढिलावल के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। डाक्टर ने 6500 रुपये जमा कराए। 25 अगस्त को डॉक्टर ने बिना बताए बेटी के पेट का आपरेशन कर दिया।
हालत बिगड़ने पर डेढ़ लाख रुपये जमा करने को कहा। इस पर उन्होंने भाई व भांजी से रुपये उधार लेकर जमा किए। डॉक्टर ने इलाज शुरू करने के बाद एक लाख रुपये फिर जमा करने के लिए कहा। मना करने पर बेटी को अस्पताल से बाहर कर दिया। उन्हें उसे आवास विकास तिराहे स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की हालत गंभीर है। रेशम पाल ने डॉक्टर व कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ रुपये वापस कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें