फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव बोरे में बंद कर सड़क किनारे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे खेत में बोरे में बंद कर फेंक दिया गया। पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गांव जौंरा से पुरौरी जाने वाले मार्ग पर जौंरा निवासी प्रेमनारायन दीक्षित के खेत में हल्दी की फसल में एक बोरा लोगों ने पड़ा देखा।
उससे बदबू आ रही थी। इससे वहां भीड़ लग गई। बोरे में सिर नजर आने पर लोगों ने शव होने का अनुमान लगाया।
सूचना पर सीओ सोहराब आलम फोर्स के साथ वहां पहुंचे। पुलिस ने बोरा खुलवाया तो उसमें एक सफेद बोरी के अंदर करीब 35 से 40 वर्ष तक के युवक का शव था। शव पर कीड़े रेंग रहे थे। उसके दोनों पैर रस्सी से बंधे थे।
विज्ञापन

युवक गहरे नीले रंग का लोअर, सफेद बनियान, सफेद शर्ट पहने था। शव की हालत से वह एक सप्ताह पुराना मालूम हो रहा था।
सीओ सोहराब आलम ने बताया कि युवक की हत्या कहीं और की गई है। शव यहां लाकर यहां फेंका गया है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें