फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जांच के बाद इटावा व मुरादाबाद क्षेत्रीय प्रबंधक मुख्यालय से संबद्ध

Sun, 28 Sep 2025 06:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने इटावा और मुरादाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधकों को मुख्यालय संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन

उनके स्थान पर सेवा प्रबंधकों को प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक की जिम्मेदारी की गई है। इस कार्रवाई की विभाग में खासी चर्चा है। प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने शुक्रवार शाम आदेश जारी किया। जिसमें इटावा के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश चंद्र आर्या और क्षेत्रीय प्रबंधक ममता सिंह को निगम हित में मुख्यालय संबद्ध कर दिया।
आदेश में कहा कि दोनों ही क्षेत्रीय प्रबंधक तत्काल आदेशों का पालन करें। इसके अलावा सेवा प्रबंधक मुरादाबाद अनुराग यादव को क्षेत्रीय प्रबंधक और सेवा प्रबंधक इटावा सुनील कुमार नागर क्षेत्रीय प्रबंधक का दायित्व सौंप दिया। इसका विभाग में खासी चर्चा है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्र बताते हैं कि इटावा के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश चंद्र आर्या ने कई सालों से अक्षम प्रक्रियाधीन चालकों को परेशान करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र जारी कर सभी के वेतन रोकने और अपने मूल पद के अनुसार बसों का संचालन शुरू करने के आदेश दिए। इसको लेकर कई गंभीर रोगों से पीड़ित चालकों मुख्यालय स्तर पर शिकायत की थी। निगम ने इसकी गोपनीय जांच कराई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें