फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 10 हजार वसूलने के बाद दर्ज की दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Sat, 13 Sep 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज उत्पीड़न की शिकायत पर एक दरोगा ने तीन हजार रुपये लेकर मध्यस्थता में फाइल भेजी। बात न बनी तो थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट लिखाने के आदेश कर दिए। इस पर दरोगा ने 10 हजार रुपये लेने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

मामले में पीड़ित महिला के पिता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शहर कोतवाली के बूरा वाली गली सुदामानगर निवासी अनिल कुमार गुप्ता ने एसपी से शिकायत की। कहा कि उन्होंने अपनी बेटी सोनू गुप्ता की शादी जुलाई 2024 में नवाबगंज निवासी युवक से की थी।
दामाद और परिजन अतिरिक्त दहेज को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने इसकी थाने में लिखित शिकायत की। आरोप लगाया कि थाने के दरोगा ग्रीश कुमार ने फाइल मध्यस्थता में भेजने के पांच हजार रुपये मांगे। तीन हजार रुपये लेने के बाद फाइल को भेजा गया।
विज्ञापन

मध्यस्थता में बात नहीं बनी, तो थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट लिखाने के लिए कहा। मगर 20 दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखाई। दरोगा ने 20 हजार रुपये मांगे। आर्थिक तंगी का हवाला दिया, तो 10 हजार रुपये लेकर सात सितंबर को दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट लिखी।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि विपक्षी लोगों से 50 हजार रुपये तय हो गए हैं। इससे उसे न्याय की कोई उम्मीद नहीं है। इसकी जांच किसी और थाने से कराने की मांग की।
दरोगा ग्रीश कुमार ने बताया कि आरोप गलत है। एक सितंबर से उनके पास कस्बा का चार्ज नहीं है। दूसरे दरोगा इसकी जांच कर रहे हैं। उन्होंने न तो पैसे मांगे और न ही लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें