फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तेज धूप के बाद झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। क्षेत्र में भीषण गर्मी और तेज धूप के बाद हुई झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। मंगलवार रात 12 बजे के बाद जोरदार बारिश शुरू हुई, जिसने गर्मी से बेहाल लोगों को कुछ राहत दी। रात की बारिश के बाद बुधवार की भोर में हल्के बादल छंट गए और तेज धूप निकल आई। हालांकि, इस तेज धूप ने उमस बढ़ा दी और लोग फिर से परेशान नजर आए।
विज्ञापन




बुधवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। आसमान में घने बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। दोपहर से लेकर शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इस दौरान चली ठंडी और तेज हवाओं ने मौसम को पूरी तरह सुहाना बना दिया। बरसात के चलते लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। कई जगहों पर लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए।



बारिश किसानों के लिए भी खुशखबरी लेकर आई है। लगातार हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया है। इससे धान की रोपाई आसान हो जाएगी। किसान बताते हैं कि अब उन्हें ट्यूबवेल या अन्य सिंचाई साधनों पर ज्यादा निर्भर नहीं होना पड़ेगा। बारिश से मक्का, गन्ना और अन्य खरीफ फसलों को भी काफी फायदा हुआ है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की बढ़वार बेहतर होगी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने रहेंगे, जिससे क्षेत्र में मानसूनी फसलों के लिए अच्छा माहौल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें