फोटो-34 आवास-विकास स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में बोलते प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिं
फर्रुखाबाद। एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक करने आए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने सभी से इस चुनाव में तेजी से जुटने को कहा।
कहा कि बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल में भगवा फहराने का नंबर है। शुक्रवार को आवास-विकास कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक-स्नातक चुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए बूथ स्तर पर माइक्रो प्लानिंग से चुनाव प्रबंधन करना होगा, जिससे संख्यात्मक तथा गुणात्मक दृष्टि से परिणाम हमारे अनुकूल होंगे।
एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय संयोजक आनंद सिंह ने भी संबोधित किया। पत्रकारों से प्रदेश उपाध्यक्ष ने अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि जिनके पास कोई मुद्दे नहीं होते, वे ऐसी बातें करते हैं। सभी को पता है कि आतंकवाद को संरक्षण कौन देता है। बोले कि एसआईआर पर जो लोग सवाल उठा रहे हैं, उन्हें मैं बता दूं कि बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल का नंबर है।
इस दौरान हिमांशु गुप्ता, सुनील रावत, विपिन द्विवेदी, राजीव सिंह ठाकुर, सुनील सिंह, आनंद गुप्ता, मुकेश पांडेय, शिवांग रस्तोगी, हरिनाथ सिंह राजपूत, अनुराग गुप्ता, सुशील पांडेय व रश्मि दुबे आदि मौजूद रहे।