फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी बोले, दो माह में क्राइम ग्राफ बढ़ा

Wed, 28 Feb 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
press conferance - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में माना कि दो माह में जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में फिर भी अपराधों में कमी है।
विज्ञापन

एडीजी अविनाशचंद्र ने लाइन की सभागार में वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार में अपराधों में कमी आई है। भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जो अपराध हो रहे है। उनका खुलासा किया जा रहा है। जो घटनाएं नहीं खुली उनके खुलासे के निर्देश दिए गए। हालांकि जिले में दो महीनों के अंदर लूट, चोरी समेत अन्य घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि  किसी दशा में बेकसूर को जेल नहीं भेजा जाएगा। पुलिस और जनता के बीच तालमेल बना रहे इसके लिए पुलिस जनता के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का निदान कर अपने विश्ववास में लें। उन्होंने कहा कि जनता अपने आंख और कान खोल कर रहे। जो भी घटना या फिर कोई भी सूचना मिले, वह पुलिस को बताए। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज हो रही है। होली के त्योहार पर े पुलिस को पुलिस कर्मियों को विशेष अलर्ट किया गया है। होली के समय किसी प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचेगी। शराब बंदी के दौरान दुकानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। जिससे कोई दुकानदार शराब की बिक्री न कर सकें। अवैध शराब के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एडीजी ने कहा कि जिले की यूपी 100 का निरीक्षण किया गया। बीट के सिपाही वर्ष 2000 से 2017 तक के अपराधों के बारे में जानकारी कर गांव-गांव जाकर दोनों पक्षों से बात कर मुकदमे की स्थिति के बारे में पता करेगें। इसके साथ ही जो मामले निपट चुके है। उनको भी देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें