फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: परीक्षार्थियों के लिए नौ ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव, डिब्बे भी बढ़ेंगे

Sat, 17 Feb 2024 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस सीधी भर्ती की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की अधिकता के दौरान सहूलियत को देखते हुए रेलवे इज्जतनगर मंडल के रेल प्रबंधक ने कई ट्रेनों के समय में बदलाव कर डिब्बे बढ़ाने की व्यवस्था की है। यह आदेश 17 व 18 फरवरी को लागू रहेगा।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक के आदेश के अनुसार फर्रुखाबाद से कानपुर सेंट्रल जाने वाली ट्रेन को सुबह 10 बजे के स्थान पर 180 मिनट रि-शिड्यूल करके चलाया जाएगा। इसी तरह कासगंज से लखनऊ जंक्शन जाने वाली ट्रेन शाम साढ़े पांच बजे की बजाय छह बजे स्थानीय स्टेशन से प्रस्थान करेगी। इसमें डिब्बे भी बढ़ाए जाएंगे। लखनऊ जंक्शन से कासगंज जाने वाली ट्रेन स्थानीय स्टेशन से दोपहर 11.55 बजे की बजाय एक बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रावतपुर से फर्रुखाबाद के बीच 65 मिनट नियंत्रित की जाएगी। कासगंज से मथुरा जंक्शन जाने वाली ट्रेन सुबह 11.05 की बजाय दोपहर एक बजे प्रस्थान करेगी। इसमें अतिरिक्त डिब्बे भी लगेंगे।
इसी तरह कासगंज से भरतपुर जंक्शन जाने वाली ट्रेन को शाम साढ़े पांच बजे की बजाय छह बजे चलाया जाएगा। इस ट्रेन में भी अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था की गई है। कासगंज से फर्रुखाबाद आने वाली ट्रेन शाम साढ़े पांच बजे की बजाय छह बजे चलेगी। कासगंज से लखनऊ जाने वाली ट्रेन शाम 5.25 की बजाय छह बजे चलेगी। यह ट्रेन कासगंज में 35 मिनट अतिरिक्त रुकेगी। बरेली सिटी से कासगंज जाने वाली ट्रेन को शाम 5.10 की बजाय 80 मिनट रोककर 6.30 बजे चलाया जाएगा। अछनेरा से कासगंज आने वाली ट्रेन दोपहर 11.50 चलकर मथुरा छावनी से 13.05 बजे चलेगी। यह ट्रेन 75 मिनट अछनेरा से रि-शिड्यूल कर चलेगी।
विज्ञापन


दो ट्रेनों का मिलान भी बदला
फर्रुखाबाद से कानपुर अनवरगंज जाने वाली गाड़ी संख्या 04134 का मिलान कासगंज फर्रुखाबाद ट्रेन से होता है। रि-शिड्यूलिंग के चलते गाड़ी संख्या 04134 को फर्रुखाबाद से मिलान करके चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें