फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करथिया कांड में मजिस्ट्रियल जांच को पहुंचे अतिरिक्त एसडीएम ने लिए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
करथिया कांड में अतिरिक्त एसडीएम ने लिए बयान
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के गांव करथिया में 30 जनवरी को बच्चों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी व उसकी पत्नी के मारे जाने के मामले में मजिस्ट्रियल जांच चल रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को गांव पहुंचे अतिरिक्त एसडीएम ने ग्रामीणों व पीड़ित बच्चों के बयान लिए।
करथिया गांव में बच्चों को बंधक बनाने वाले शातिर सुभाष बाथम पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था जबकि भीड़ की पिटाई से उसकी पत्नी रूबी की मौत हो गई थी। रूबी की मौत के मामले में 200 से अधिक अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसकी मजिस्ट्रियल जांच 6 मार्च को अतिरिक्त एसडीएम सुनील कुमार यादव को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद उनके कार्यालय में जाकर ग्रामीणों ने बयान दर्ज कराए थे। इसके बाद 20 से 26 मई तक फिर कार्यालय में ही बयान दर्ज किए गए। निर्धारित तिथि के अनुसार शुक्रवार को वह स्थलीय जांच करने गांव करथिया पहुंचे। उन्होंने बंधक बनाए गए बच्चों से घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन

बच्चों के परिजनों व ग्रामीणों से भी घटना की जानकारी लेकर उनके बयान दर्ज करने के साथ साक्ष्य एकत्र किए गए। वहीं मोहम्मदाबाद कोतवाल भी मुकदमे से संबंधित अभिलेख लेकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें