फर्रुखाबाद। पशु चिकित्सालय व पशु सेवा केंद्र समय से नियमित न खुलने पर कार्रवाई की जाएगी। गोवंश को लंपी स्किन डिजीज के खतरे से बचाने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। पशु चिकित्सा विभाग के अपर निदेशक ने गोशालाओं की हकीकत देखने के बाद शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
पशु चिकित्सा विभाग कानपुर मंडल के अपर निदेशक डॉ. आरएन सिंह ने जनपद में आकर लंपी स्किन डिजीज बीमारी के संबंध में जानकारी की। उन्होंने कान्हा गोशाला कमालगंज व सकवाई के अलावा वृहद गोशाला खगऊ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में और सुधार की जरूरत बताई। गोशाला रम्पुरा में कीचड़ व गंदगी की भरमार
ि
मलने पर शमसाबाद बीडीओ को सुधार न होने पर शासन को अवगत कराने की चेतावनी दी थी।
अपर निदेशक ने बताया कि जनपद के सभी पशु चिकित्सालय व पशु सेवा केंद्र प्रतिदिन समय से न खुलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए गोशालाओं के अलावा जनपद सीमावर्ती गांव के गोवंशों में प्राथमिकता से टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं।
टीकाकरण के लिए 15 टीमें गठित कर दी गईं। पशु चिकित्साधिकारी प्रतिदिन गोशाला का निरीक्षण कर बीमार गोवंश का समय से उपचार करेंगे।