फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में युवाओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्टेडियम में पिच खराब होने का आरोप लगाकर युवाओं ने हंगामा कर दिया। युवाओं का आरोप था कि मैच के रुपये जमा करने के बाद भी कर्मचारी पिच को सही नहीं करते है। युवाओं को खुद पिच सही करनी पड़ती है।
विज्ञापन

स्व. ब्रह्मदत्त स्टेडियम में मैच खेलने के लिए युवाओं को एक दिन के 14 सौ रुपये जमा करने पड़ते है। रविवार को फर्रुखाबाद के अमित वर्मा, विजय आनंद मिश्रा, अभय चौहान, सुमित श्रीवास्तव, गौरव गुप्ता, शोभित गुप्ता, गौतम गुप्ता मैच खेलने के लिए स्टेडियम पहुंचे।
जहां पिच जगह-जगह खुदी हुई पड़ी थी। पिच पर पानी नहीं डाला गया था। इसके चलते धूल उड़ रही थी। युवाओं ने मैच के नाम पर 14 सौ रुपये लेने के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

युवाओं ने मैच खेलने के लिए पिच पर पानी का छिड़काव कर रोलर चलाया। इसके बाद पिच पर झाडूूू़ लगाई। युवाओं ने आरोप लगाया है कि कई महीने से स्टेडियम का यही हाल है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। पिच अच्छी बनी हुई है। फिर भी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें