फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सैकड़ों किसानों की फसल बचाने के लिए कुंडपुरा में की गई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की फसलें बचाने के लिए रविवार शाम प्रशासन व पुलिस ने कुंडपुरा में बड़ी कार्रवाई शुरू की। गांव में माइक से ऐलान किया गया कि दूध दुहने के बाद फसल चरने के लिए रात को पशु छोड़ने वाले पशु पालकों पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। दरवाजे पर बंधे पशुओं की इयरटैगिंग की गई। कई मैदानों में झुंड में बैठे पशुओं के बारे में ग्रामीणों ने बताने से मना कर दिया।
विज्ञापन


गंगा किनारे बसे शेरपुर सराय ग्राम पंचायत के गांव कुंडपुरा में पांच से सात हजार गोवंश व पशु बताए जा रहे हैं। आरोप है कि लोग दूध दुहने के बाद रात को पशु छोड़ देते हैं। वह शृंगीरामपुर, रामपुर माझगांव, सुल्तानपुर, चंदनपुर, सबलपुर, भटपुरा, अस्तल, महावीर नगला, भिम्मी नगला, कनकौली सहित आसपास के गांवों के खेतों में किसानों की फसल का नुकसान करते हैं। यह पशु बाद में अपने आप ही कुंडपुरा वापस अपने पालक के यहां पहुंच जाते हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर किसानों का नुकसान बचाने व समस्या का निस्तारण कराने के लिए बीडीओ श्रीप्रकाश उपाध्याय, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कंचन सिंह, थाना प्रभारी राजेश राय करीब 30 पुलिसकर्मियों व 50 ब्लॉककर्मियों के साथ शाम साढ़े 4 बजे कुंडपुरा पहुंचे। बीडीओ ने माइक से ऐलान किया। जो पशु दरवाजे पर बंधे थे। उनकी पशु चिकित्सा विभाग की ओर से इयरटैगिंग करनी शुरू हुई। गांव से कुछ दूर कई मैदान में जो पशु झुंड में बैठे थे। उनके लिए किसी ने नहीं बताया कि यह किसके हैं। गंगा के उस पार चराने गए लोगों ने पुलिस व सरकारी कर्मचारियों को देखा तो वह वहीं रुक गए। वह पशुओं को गांव नहीं लाए। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि 35 पशुओं की इयरटैगिंग हो पाई है। सोमवार से छुट्टा पशु छोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। दुधारू पशु यदि छूटे मिले तो उन्हें गोशाला भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें